भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव में सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां के एक मकान में देह व्यापार चल रहा था। ग्रामीणों को पता चला तो हंगामा हो गया। गांव वालों ने मकान को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में रेड की और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा। जैसे ही पुलिस ग्राम अहेरी चौक के पास स्थित मकान के पास पहुंची तो देखा कि ग्रामीण घर के पास में भीड़ लगा लिए हैं काफी आक्रोश में है।

पुलिस ने पहुंचने के बाद मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा व दो युवतियों को हिरासत में लिया। दोनों युवतियां शादीशुदा बताई जा रही है। गाकल्याण कालेज अहेरी स्थित किराये के घर में देह व्यापार किया जा रहा था।। आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 170/126,135 (3) बीएनएसएस कायम कर न्यायालय भिलाई 03 पेश किया गया है।

The post दुर्ग जिले के इस गांव में चल रहा था सैक्स रैकेट, ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने की रेड appeared first on ShreeKanchanpath.