सेहत

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ जाएं नसें हो रही हैं ब्लॉक, बिना देर किए पहुंच जाएं डॉक्टर के पास

आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोग कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है नसों में ब्लॉकेज (Blockage In Veins) की समस्या। नसों का काम शरीर के सभी अंगों तक खून और जरूरी पोषक तत्व पहुंचना होता है। ऐसे में, अगर नसों में किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। खराब खानपान, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एक्सरसाइज न करने और स्मोकिंग के कारण नसों के ब्लॉक होने की समस्या हो सकती हैं। नसों के कामकाज में रुकावट आने के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नसों में ब्लॉकेज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण (Naso Me Blockage Ke Lakshan) देखने को मिल सकते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करने से खतरे को टाला जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपकी नसें ब्लॉक हो गई हैं।

सीने में दर्द (Chest Pain)

अगर आपको अक्सर सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो यह नसों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। यह दर्द आराम करने से कम हो सकता है, लेकिन आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

थकान महसूस होना (Feeling Tired)

अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बाद भी आपको हर वक्त थकान महसूस होती है, तो यहनशे ब्लॉक होने का सकेत 

हो सकता है। अगर आप थोड़ा सा काम करके ही थक जाते हैं या आपको कमजोरी महसूस होती है, तो आपको एक बार डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाना चाहिए।

सांस लेने में तकलीफ (Shortness Of Breath)

नसों में ब्लॉकेज होने पर सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। जब ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके कारण सांस लेने में तकलीफ होती है। इस तरह की परेशानी महसूस होने पर आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए।

हाथ-पैर ठंडे होना (Cold Hands And Feet)

सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपके हाथ पर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह नसों में ब्लॉकेज का लक्षण हो सकता है। कई लोगों को नसों में ब्लॉकेज के कारण हाथ पैर में सूजन दर्द भी हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

चक्कर आना (Dizziness)

बार-बार चक्कर आना भी नसें ब्लॉक होने का लक्षण हो सकता है। वहीं, अगर आपको चक्कर के साथ बेहोशी आती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  यह दिल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। 

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button