Blog

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे बाइक को ठोका, तीन घायल… शराब के नशे में था स्कार्पियो सवार

भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को ठोकर मार दी। ठक्कर से बाइक साथ खड़े तीन लोर बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और स्कार्पियो चालक व अन्य सवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में स्कार्पियो के भीतर खाली बोतलें मिली हैं।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार मामला 7 मई बुधवार देर रात को ग्रीन चौक के पास का है। मोटर सायकल स्पलेण्डर प्लस क्रमांक CG 07 L 5953 को ग्रीन चौक रोड किनारे खडी कर राघव निर्मलकर, नीरज पटेल एवं दीपेश निर्मलकर पास खड़े थे। रात करीब 9.15 बजे धमधा नाका की ओर से आर रहीं वाहन स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 08 AR 8822 के चालक ने अपने वाहन को काफी तेजगति टक्कर मार दिया।

office boy girl

सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में राघव निर्मलकर, नीरज पटेल, दीपेश निर्मलकर को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर जांच करने पर स्कार्पियो में शराब की बोतले मिली। गाड़ी राजनांदगांव निवासी चूड़ामणि साहू चला रहा था। पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

book now

The post तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे बाइक को ठोका, तीन घायल… शराब के नशे में था स्कार्पियो सवार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button