Blog

एक देश -एक चुनाव का प्रस्ताव व्यापारियों ने एक मत से पास किया, भिलाई-3 से हुई अभियान की शुरुआत

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा एक देश एक चुनाव अभियान की शुरुवात गुरुवार को भिलाई 3 सिंधु भवन से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव एक महत्वपूर्ण विषय है। राष्ट्र एक है तो चुनाव भी एक होना चाहिए।देश की एकता अखंडता बनी रहे।

portal add

चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि “एक देश एक चुनाव लागू करने का यही समय सही है। व्यापारी वर्ग की भूमिका इस अभियान में महत्वपूर्ण होगी। व्यापारी मंच से एक देश एक चुनाव की आवाज जन जन तक जाएगी। आज हम संकल्पित हो जाएं कि अब बार बार चुनाव न हो, बार बार चुनाव संसाधनों के दुरुपयोग को बढ़ावा देता है। एक चुनाव एक देश अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करेगा। करोड़ों खर्च को कम करेगा और समय भी बचेगा।

office boy girl

अजय भसीन ने कहा कि देश के विकास के लिए कार्य करने व नवीन योजना को मूर्त रूप देने सरकार को ज्यादा समय मिल पायेगा। एक देश एक चुनाव से आर्थिक दुरपयोग बचेगा और 4.5 करोड़ लाख की बचत होगी। यह बचत का पैसा देश के विकास में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम आएगा। हमारा देश प्रगति की ओर बढ़ेगा, संसाधनों का सही व उचित उपयोग हो पायेगा। अजय भसीन ने प्रस्ताव रखा जिसे सभी व्यापारियों ने एक मत से पारित किया।

book now

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने कहा कि नरेंद्र मोदी  का आह्वान एक देश एक चुनाव के लाभ सभी को बताये ।व्यापारियों से आह्वान किया कि इस अभियान को जन जन तक पहुचाएं। विशेष वक्ता शिरीष अग्रवाल (कार्यसमिति सदस्य ) ने बताया कि 1960 के समय मे लोकसभा व विधानसभा के चुनाव साथ हुआ करते थे अब एक देश एक चुनाव क्यो नही ? कार्यक्रम प्रभारी सुषमा जेठानी  ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव आज की आवश्यकता है। बार बार चुनाव विकास के लिए बाधक होते है।

कार्यक्रम में  चेम्बर उपाध्यक्ष अनिल जेठानी, मंत्री मनोहर कृष्णानी, राकेश मल्होत्रा, भूषण अदलखा, विकास जायसवाल, राजेश शर्मा, नरेंद्र मखीजा भिलाई 3 के व्यापारी सर्व शमन लाल नथनी,अनिल जेठानी, प्रदीप जैन, पुखराज जैन, वासुदेव सोनी, ललित जैन, ओमकार स्वर्णकार, प्रफुल्ल, गोपाल चांडक, दिलीप पटेल, श्याम सुंदर जायसवाल, तोरण सोनी, हितेश जैन, संदीप देशलहरा व अनेक व्यापारी गण उपस्थित थे। मंच संचालन सुनील मिश्रा ने किया। यह जानकारी प्रचार प्रभारी सूचना शंकर सचदेव ने दी।

The post एक देश -एक चुनाव का प्रस्ताव व्यापारियों ने एक मत से पास किया, भिलाई-3 से हुई अभियान की शुरुआत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button