Blog

Raipur : दिवंगत दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप, दी श्रद्धांजलि

रायपुर। पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिवार से मिलने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान परिवार से मिलकर मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत दिनेश मिरानिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

portal add

बता दें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने सैलानियों को निशाना बनाया। नाम पूछकर आतंकियों ने एक एक कर 26 पर्यटकों को गोली मार दी। इस हमले में रायपुर समता कालोनी कारोबारी दिनेश मिरानिया को भी गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। दिनेश मिरानिया का शव गुरुवार को रायपुर पहुंचा। रायपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनके शव को कंधा दिया था।

office boy girl
Apr 25 42704

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शनिवार को वे स्व दिनेश मिरानिया के निवास पहुंचे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि परमात्मा स्व दिनेश मिरानिया की दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

book now

The post Raipur : दिवंगत दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप, दी श्रद्धांजलि appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button