देश दुनिया

भारत का सबसे शाकाहारी राज्य, जहां नॉनवेज मिलना है मुश्किल! यहां का देसी स्वाद विदेशियों को भी आ रहा पसंद

भारत का हर एक शहर, जिला और गांव अलग-अलग खासियत व महत्व के लिए जाना जाता है। यहां का रहन-सहन, खान-पान, स्थानीय भाषा इसे बाकियों से अलग बनाती है। कुछ राज्य पर्यटन स्थल के रूप में प्रचलित है, तो कुछ ऐसे गांव भी है जो विश्व भर में प्रसिद्ध है। कुछ शहर ऐसे है, जहां लोग नौकरी की तलाश में पहुंचते हैं, तो कुछ लोग एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए माया नगरी भी जाते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो भारत में स्थित अलग-अलग शहरों में खाने का स्वाद चखने के लिए घूमना पसंद करते हैं। कुछ लोग शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग मांसाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। अपनी पसंद के हिसाब से वह होटल और रेस्टोरेंट ढूंढते हैं, जहां उन्हें बेहतर से बेहतरीन स्वाद चखने का आनंद मिल सके।

इससे पहले हम आपको उस शहर से रूबरू करवा चुके हैं, जो कि शुद्ध शाकाहारी शहर है। यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का इकलौता ऐसा शहर है, जहां नॉनवेज खाने वालों को सजा दी जाती है। हालांकि, आज हम आपको भारत के उस राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा शाकाहारी भोजन करने वाले लोग रहते हैं।

भारत का सबसे शाकाहारी राज्य

विश्व भर की बात करें तो आजकल लोग शाकाहारी भोजन करना पसंद कर रहे हैं। इसकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अधिकतर युवा पीढ़ी वेजीटेरियन खाने को ज्यादा पसंद कर रही है। कई सारे शोध में ऐसा पाया गया है कि शाकाहारी भोजन करने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत में सबसे अधिक शाकाहारी भोजन करने वाले लोग रहते हैं, लेकिन एक ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा वेजीटेरियन लोग पाए जाते हैं।

हरियाणा (Haryana)

दरअसल, इस इकलौते जिले का नाम हरियाणा है, जहां सबसे ज्यादा शाकाहारी भोजन करने वाले लोग रहते हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 के मुताबिक, यहां के लोग वेजीटेरियन खाना कहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां करीब 80 फीसदी महिलाएं और 56 फीसदी पुरुष नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगाते हैं। यहां आपको बहुत ही कम या फिर समझ लीजिए ना के बराबर नॉनवेज की दुकान दिखेंगी। यहां रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी भोजन ही पाया जाता है, जिसमें तरह-तरह की वैरायटी वाले भोजन परोसे जाते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी अनोखा भी होता है। जिसका स्वाद एक बार चख लिया जाए, तो यह कभी ना भूलने वाला भोजन होता है।

जरुर जाएं घूमने

यदि आपको कभी इस राज्य में घूमने का मौका मिले, तो जरुर जाएं। यहां का खान-पान काफी अलग है। यहां का पहनावा-उढ़ावा भी अलग है। आजकल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हरियाणवी गानों का जादू देखने को मिल रहा है। हर शार्दी, पार्टी में यहां के गाने धूम मचा रही है। स्थानीय निवासी अधिकतर कृषि पर निर्भर है। यहां भोजन की थाली में आपको रोटी जरूर खाने को मिलेगी, जो यहां का फेवरेट भोजन भी है। इसके अलावा, रोटी की खपत यहां इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि गेंहू, मक्का, बाजरे, आदि का ज्यादा उत्पादन होता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button