देश दुनिया

यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर होगा जारी

यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर घोषित होगा। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यूपी बोर्ड परिणाम 2025 livehindustan.com/career/results/up-board-result पर भी चेक किया जा सकेगा। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को बेसब्री से अपने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार है। छात्रों को बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ( यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ) ने उन खबरों को फर्जी बताया है जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित होगा। बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा परिणाम ( UP Board High School Result 2025 , UP Board Inter Result 2025 ) से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 20 अप्रैल के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। अप्रैल अंत तक इसके आने के पूरे आसार हैं। कॉपियां चेक हो चुकी हैं। रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2024 को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। पिछले वर्ष कक्षा दसवीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 89.55 प्रतिशत था। वहीं कक्षा बारहवीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.60 प्रतिशत था।

UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब कब आया

UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब कब आया

वर्ष 10वीं रिजल्ट डेट 12वीं रिजल्ट डेट

2024 24 अप्रैल, 2024 24 अप्रैल, 2024

2023 25 मई, 2023 25 मई, 2023

2022 29 अप्रैल, 2022 29 अप्रैल, 2022

2021 14 जुलाई, 2021 29 जुलाई, 2021

2020 4 जुलाई, 2020 27 जुलाई, 2020

 

UP Board Result 2025 live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होंगे नतीजे

UP Board Result 2025 live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एकसाथ घोषित करता है।

UP Board Result 2025 live: पिछले वर्ष के टॉपरों की लिस्ट

UP Board Result 2025 live: पिछले वर्ष के टॉपरों की लिस्ट

12वीं कक्षा:

शुभम वर्मा – 97.80 फीसदी

सौरभ गंगवार – 97.20 फीसदी

अनामिका – 97.20 फीसदी

प्रियांशु उपाध्याय – 97 फीसदी

खुशी – 97 फीसदी

सुप्रिया – 97 फीसदी

10वीं कक्षा:

प्राची निगम – 591/600

दीपिका सोनकर – 590/600

नव्या सिंह – 588/600

स्वाति सिंह – 588/600

दीपांशी सिंह – 588/600

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button