इस बार मानसून सामान्य रहेगा
इस दौरान मानसून के 40 फीसदी सामान्य, 30 फीसदी सामान्य से अधिक और 10 फीसदी बहुत अधिक रहने की संभावना है। इस तरह 80 फीसदी संभावना है कि जून से सितंबर के बीच सामान्य या इससे अधिक बारिश हो सकती है। सामान्य से कम होने की संभावना 15 फीसदी और सूखा रहने की संभावना सिर्फ पांच फीसदी है
इन राज्यों में बारिश कम होने की संभावना
असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बाकी राज्यों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। अगर महीनेवार पूर्वानुमान देखें तो जून में केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अधिक बारिश होगी। मध्य भारत में भी सामान्य बारिश हो सकती है। जून के अंत तक उत्तर भारत में मानसून पहुंचने की संभावना है।जुलाई में पश्चिमी भारत में बहुत भारी बारिश होगी। अगस्त में मध्य और पूर्वी राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। अगस्त में उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य बारिश हो सकती है। सितंबर में पश्चिम और मध्य भारत में अधिक बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, कोंकण और दक्षिण गुजरात में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।