Blog

शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

भिलाई। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला के बगल में शिवनाथ ऑटोमोबाइल महिंद्रा मोटर्स द्वारा किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को निगम का बुलडोजर चला। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

portal add

दरअसल शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य मार्ग से लाना और ले जाना पड़ रहा था।जिला  कलेक्टर अभिजीत सिंह के अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला संज्ञान में आया। सीमांकन के बाद पाया गया कि महिंद्रा मोटर्स द्वारा कुछ भूखंड पर अतिक्रमण किया गया है। शनिवार को कार्यपालिका मजिस्ट्रेट डिकेश्वर साहू, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, भवन अधिकारी अरविंद शर्मा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर के अतिक्रमण को रिक्त कराया गया। एजेंसी के अधिकारियों को चेतावनी दी गई की दोबारा इस प्रकार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं करेगा।

office boy girl

कार्रवाई दोपहर 2 बजे से शुरू किया गया। तोड़े गए मालवे को जेसीबी, डंपर, से जब्त किया गया।  शिवनाथ मोटर्स अधिकारियों से पंचनामा बनवा करके  लिखित में आश्वासन लिया गया कि उसके द्वारा दोबारा अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। नगर निगम भिलाई द्वारा अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जाती है कि शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अन्यथा उनके खिलाफ बेदखली कार्रवाई करते हुए  उन्हीं से तोड़ने में हुए खर्च का हरजाना भी वसूल किया जाएगा। बेदखली कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू,  सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा,  चंदन निर्मलकर, राजस्व निरीक्षक शशांक शेखर, तोड़फोड़ अधिकारी हरिओम गुप्ता, सुपरवाइजर इनाम सिंह कन्नौज, निरंजन असाटी, नंदू सिन्हा, राजेश गुप्ता, तोसेंद्र साहू, राजेंद्र सिंह, हेमलाल यादव, मंगल  जांगड़े, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।

book now

The post शिवनाथ ऑटोमोबाइल के अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button