Blog

यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 मेडिकल स्टाफ; ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजे जा रहे मदद

नई दिल्ली (एजेंसी)। भूकंप की मार झेल रहे म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत उत्तर प्रदेश के आगरा से 118 सदस्यों वाला फील्ड अस्पताल म्यांमार जाएगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के दो जहाज म्यांमार भेज दिए गए हैं। इसके अलावा आपदा राहत सामग्री के साथ दो और जहाज भेजे जाएंगे।

portal add

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। ऑपरेशन ब्रह्मा पर विदेश मंत्रालय ने बताया कि म्यांमार में भारत के राजदूत राहत और बचाव कार्यों का बेहतर समन्वय करने के लिए फिलहाल नेपीता में हैं। सरकार के मुताबिक भारतीय समुदाय के किसी सदस्य के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। बता दें कि म्यांमार में भूकंप के कारण अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत के मकसद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संकट के समय सबसे पहले मदद करना भारत की विदेश नीति का हिस्सा है।

office boy girl

The post यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 मेडिकल स्टाफ; ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजे जा रहे मदद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button