भिलाई। यातायात पुलिस द्वारा दुर्ग भिलाई ऑपरेशन सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पहले दिन से ही पुलिस एक्शन में दिखी। अभियान के तहत दुर्ग भिलाई के अलग अलग प्वाइंट पर 30 शराबी वाहन चालकों को चालान काटा गया। वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने वाहन चालकों पर 10 हजार का जुर्माना किया गया। ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने भी परिवहन विभाग को भेजा गया है।

नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। एक दिन पहले एएसपी ऋचा मिश्रा द्वारा यातायात विभाग के अधिकारियों व जवानों को विशेष निर्देश दिए। अभियान के पहले दिन 30 शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। अभियान के तहत कल दिनांक को दुर्ग जिले के 06 ऐसे स्थान जो दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में सायं 06.00 बजे से 12.00 बजे तक जांच की गई।
वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया। जिसमें 30 वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये गये उक्त वाहन चालकों का वाहन जब्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनके लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया। यातायात पुलिस दुर्ग जिले के आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करे एवं किसी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाये स्वयं तथा दूसरो को सुरक्षित आवागमन करने दें।
The post ऑपरेंशन सुरक्षा अभियान के तहत एक्शन में ट्रैफिक पुलिस, 30 शराबी वाहन चालकों की गाड़ियां जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.