Blog

BSF के जवानों खेली होली, आईजी आनंद प्रताप ने जमाया रंग, नाचते गाते मनाया पारंपरिक पर्व

भिलाई। होली का पर्व सभी के लिए उमंग व उत्साह का पर्व होता है। घर से दूर रहकर दुश्मनों से लोहा लेने वाले हमारे बहादूर सीमा सुरक्षा बल के जवान जहां होते हैं वहां होली का रंग जमाते हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने होली का पर्व रिसाली भिलाई स्थित सीमांत मुख्यालय (विशेष-संक्रिया) में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल आनंद प्रताप सिंह ने बीएसएफ के जवानों एवं उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

office boy girl

महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल के साथ पारंपरिक होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

आईजी आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि बीएसएफ एक परिवार की तरह है, और इस तरह के आयोजनों से आपसी सहयोग और आत्मीयता को और अधिक मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने और राष्ट्रसेवा में सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

The post BSF के जवानों खेली होली, आईजी आनंद प्रताप ने जमाया रंग, नाचते गाते मनाया पारंपरिक पर्व appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button