Blog

स्वयं सेवी संस्था कविता पब्लिक वेलफेयर फाउण्डेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भिलाई। स्वयं सेवी संस्था कविता पब्लिक वेलफेयर फाउण्डेशन  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन खुर्सीपार भिलाई में किया गया। कार्यक्रम के पहली कड़ी में श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल नर्सिंग सुपरिटेंडेंट निर्मला गजभिए के नेतृत्व में  नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का प्रारंभ छत्तीसगढ़ के राज्य गीत से किया गया।

office boy girl

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शमशाद बेगम द्वारा महिलाओं के उत्थान और अवसरों का लाभ उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में आमंत्रित छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला सशक्तिकरण संघ  की अध्यक्षा प्रज्ञा कांडे ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के विकास में भारत का संविधान का योगदान सर्वोपरि बताया। अतिथि न्यूट्रीशियन एग्रीकल्चर राधा ताम्रकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बंधाई दिये और अपने पथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समाज सेविका मंजू मिश्रा और नियुद्ध सेल्फ डिफेंस की अधयक्ष संगीता लहरी ने सभी प्रति शुभकामनाएं व्यक्त किये।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया गया।अलग-अलग संस्थाओं से आमंत्रित महिलाओं ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के विकास पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में समस्त आमंत्रित    महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग, सफाई कर्मी, ई-रिक्शा चालिका व अन्य विभागों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत होली पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। मुख्य रूप से प्रमिला दास, पुष्पा, ऊषा, रिंकी, टिंकू, रानू, और अन्य संस्थाओं से आमंत्रित महिलाएं ‌उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा कविता रंगारी ने व टिंकू सहारे ने आभार व्यक्त किया।

The post स्वयं सेवी संस्था कविता पब्लिक वेलफेयर फाउण्डेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button