Blog

रंगभरी एकादशी पर भिलाई-3 में निकली प्रभातफेरी, फाग गाकर भक्तों ने उड़ाए रंग गुलाल

भिलाई। रंगभरी एकादशी पर आज भिलाई-3 में संगीतमय प्रभातफेरी निकाली गई। शीतला मंदिर से निकली इस प्रभातफेरी में पारंपरिक फाग गीतों के साथ जमकर रंग और गुलाल बरसाया गया। इस दौरान जगह-जगह भगवान लड्डू गोपाल पर पुष्प वर्षा कर भक्तों ने गुलाल का तिलक किया।

office boy girl

शीतला प्रभात मंडली द्वारा रंगभरी एकादशी पर आज सुबह अश्वनी पटेल की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली गई। शीतला मंदिर से निकली प्रभातफेरी नूतन चौक, गतवा तालाब पार, गुरुद्वारा रोड, राम मंदिर, पुलिस थाना, शांति नगर, बंधवा तालाब, इंदिरा पारा, जैन मंदिर, महामाया पारा, पंचवटी मंदिर बाजार चौक होते हुए शीतला मंदिर में विसर्जित हुई। इस दौरान भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। भक्तों पर जमकर गुलाल बरसाया गया। वहीं जगह-जगह प्रभातफेरी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ फाग गीत गाते चल रहे भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

शोभायात्रा में भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चन्द्राकर, जिला भाजपा महामंत्री प्रेम लाल साहू, भिलाई-3 भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चन्द्राकर, निगम में नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, पार्षद प्रेमलता चन्द्राकर, तुलसी ध्रुव, पूर्व महापौर चन्द्रकान्ता मांडले, आरएसएस के नगर कार्यवाह विनोद देवांगन, तेजस पाल, समीर अग्रवाल, अजय साहू, मनीष झा, महेन्द्र साहू, संदीप पाली, सन्नी साहू, संजय मिश्रा, संजु एउलकर, दीपक देवांगन, सुशील शर्मा, तोरण सोनी, सहित अनेक लोग शामिल थे।

The post रंगभरी एकादशी पर भिलाई-3 में निकली प्रभातफेरी, फाग गाकर भक्तों ने उड़ाए रंग गुलाल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button