Blog

एक्टर सतीश शाह का निधन: टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से हुए थे फेमस

मुंबई। एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार दोपहर किडनी फेलियर के चलते उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। सतीश शाह बीते कुछ समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। वो काफी समय से ना तो किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए थे और ना ही किसी फिल्म में। साल 2014 में उनकी आखिरी फिल्म ‘हमशक्ल’ रिलीज हुई थी।

सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की थी। साल 1972 में सतीश ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी। सतीश ने साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर साल 2014 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। वहीं, टीवी पर उन्होंने साल 1984 में सिटकॉम शो ‘ये जो है जिंदगी से’ के जरिए अपना डेब्यू किया। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे। उसके बाद वो फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेस साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे।

Untitled design

The post एक्टर सतीश शाह का निधन: टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से हुए थे फेमस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button