Blog

परिवार संग विदेश यात्रा पर गए भिलाई निगम के रिटायर्ड पीआरओ, इधर चोरों ने घर पर की सेंधमारी

भिलाई। नगर पालिक निगम में जनसंपर्क अधिकारी रहे अशोक पहाड़िया के निवास पर लाखों की चोरी हो गई है। अशोक पहाड़िया अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा में गए हुए हैं और इधर उनके घर में चोरों ने सेंधमारी कर दी। घटना की सूचना अशोक पहाड़िया के दमाद पंकज पाटनी ने सुपेला पुलिस को दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर भिलाई निवासी पंकज पाटनी ने मामले की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि अशोक पहाड़िया उनके ससुर हैं। अशोक पहाड़िया अपने सुपेला स्थित मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ 11 मार्च को विदेश गए हुए हैं। घर की देखरेख के लिए उन्होंने अशोक पहाड़िया के मित्र कन्हैय्या सहू ने नरेश नाम के एक युवक को चौकीदारी के लिए रखा हुआ है।

नरेश जब 4 अप्रैल की रात 9.30 बजे चौकीदारी के लिए घर पहुंचा, तो देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उसने इसकी जानकारी कन्हैया साहू को जाकर दी। कन्हैया साहू जब घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ है। इसके बाद इसकी जानकारी अशोक पहाड़िया को दी गई। उनकी पत्नी ने बताया कि अलमारी में सोने व चांदी के गहने रखे थे और 35 हजार रुपए नगद भी रखा हुआ था। चोरों ने पूरा सामान पार कर दिया। इस मामले में अशोक पहाड़िया के दामाद पंकज पाटनी ने शिकायत दर्ज कराई है।

The post परिवार संग विदेश यात्रा पर गए भिलाई निगम के रिटायर्ड पीआरओ, इधर चोरों ने घर पर की सेंधमारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button