Blog

रायपुर में समाजसेवी ममता शर्मा व उसके पति संजय शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, गाड़ी छीनने का भी आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के समाजसेवी महिला ममता शर्मा व उसके पति संजय शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी और गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि दंपति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस  इन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो दोनों फरार मिले।

मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार साहू, निवासी ग्राम बरमपुर, थाना खड़गवां, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अनिल साहू के मुताबिक, वर्ष 2021 में ममता शर्मा ने उसकी पत्नी पुनीता साहू की जमानत दिलाने के नाम पर उसे झांसे में लिया और एक स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद, ममता और संजय शर्मा ने अनिल की होंडा सिटी कार (क्रमांक CG 16CJ 2795) और पिकअप (क्रमांक CG 16A 2496) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में ले लिया। जब अनिल ने अपनी गाड़ी वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे धमकाया, गालियां दीं और जान से मारने की चेतावनी तक दे डाली।

पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए। गवाहों ने भी पुलिस के सामने इस धोखाधड़ी की पुष्टि की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ममता शर्मा और संजय शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए उनके रायपुर स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन दंपति फरार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें ममता शर्मा खुद को समाजसेवी बताती हैं और लोगों की मदद का दावा करती थी। रायपुर में एक संस्था भी चलाती हैं जिसके द्वारा लोगों की मदद करने का दावा किया जाता है।

The post रायपुर में समाजसेवी ममता शर्मा व उसके पति संजय शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, गाड़ी छीनने का भी आरोप appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button