देश दुनिया

भारत का अनोखा गांव, जहां गर्मी में भी चादर ओढ़कर सोते हैं लोग, बना पर्यटकों की पहली पसंद

देश में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह है, जिनमें एक ऐसा अनोखा गांव भी है, जहां भीषण गर्मी में भी ठंड का एहसास होता है। यह लोगों के बीच लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। स्थानीय सरकार द्वारा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यहां तरह-तरह की व्यवस्थाएं करवा रहे हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

दरअसल, यह गांव झारखंड के गढ़वा जिले में स्थित है, जहां कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी में भी सुकून मिलता है। जिसका नाम सरूअत है।

चादर ओढ़कर सोते हैं लोग

पर्यटकों के बीच यह गांव काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। लोग यहां अपने परिवार व दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने आते हैं। समुद्र तल से 3819 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पहाड़ी दूसरी ऊंची चोटी है, जो कि घने जंगल और झरना से घिरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीषण और चिपचिपाती गर्मी में भी यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं जाता। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री तक आ जाता है। ऐसे में यहां लोगों को गर्मी के दिन में भी चादर ओढ़ कर सोना पड़ता है।

शांत वातावरण

यहां का अद्भुत दृश्य लोगों को काफी ज्यादा लुभाती है। जिसका आनंद उठाने पर्यटक अक्सर यहां आते रहते हैं। गर्मी की छुट्टियों में लोग समय निकालकर यहां ठंड महसूस करने पहुंचते हैं और शांत वातावरण में अपने जीवन का आनंद उठाते हैं। यहां लगभग 100 घर है, जहां फिलहाल सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा का अभी भी अभाव है, लेकिन सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button