लौकी के फल झड़ना
लौकी के फल झड़ने की समस्या आती है, जिससे उत्पादन घट जाता है। लेकिन आप इसका उपाय कर सकते हैं। लौकी के फल गिरने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि फफूंद, कीट लगना, पानी की कमी होना या खाद उर्वरक की कमी होना। तो इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको हम एक मिश्रण बताएंगे। जिससे यह सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
लौकी के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर
लौकी के लिए यहां पर शक्तिशाली घोल तैयार कर रहे हैं। जिसे बनाने के लिए आपके आसपास मिलने वाली चीजों का ही इस्तेमाल करना है। जिनमें आती है नीम की पत्तियां, लहसुन, गोबर की राख और हल्दी पाउडर यह सारी चीज घर पर मुफ्त में मिल जाएंगे। अगर आप एक किसान है या गांव में रहते हैं तो इन सब चीजों को इकट्ठा करना आसान हो जाता है। शहरों में भी लोगों के पास यह चीज उपलब्ध हो सकती है।
इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको नीम की पत्तियों में हल्दी पाउडर मिलाना है और उसमें एक कली लहसुन का पेस्ट बनाकर मिलाना है, साथ ही गोबर के कंडे की राख भी मिला लीजिए और फिर पानी डालकर इस लिक्विड फर्टिलाइजर को तैयार कर लेना है। यह लिक्विड फर्टिलाइजर बहुत ही शानदार है, और किसी तरह का पौधे को नुकसान नहीं होगा।
कैसे करें इस्तेमाल
इस लिक्विड फर्टिलाइजर को अगर आपने बना लिया तो इस्तेमाल करने से पहले मिट्टी की हल्की खुदाई कर दे। अगर आप सुबह गुड़ाई कर दे और शाम को यह खाद दे तो ज्यादा बेहतर होगा। इस फर्टिलाइजर को 30 दिन में एक बार पौधे को दें। जिसे पूरा पोषण मिलेगा कीट रोग की समस्या खत्म होगी। क्योंकि नीम और हल्दी डाले, तो यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। जिससे इन समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।