देश दुनिया

सही चल रही थीं शादी की रस्में, अचानक फेरों के वक्त दुल्हन को देख चौंके लोग, दूल्हे से कहने लगे ये बात

शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहे हैं। कभी दुल्हन की एंट्री का वीडियो वायरल होता है, तो कभी दूल्हे के डांस का। लोग वीडियो देख कर खूब एंटरटेन होते हैं। हालांकि, कई बार शादी के ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखकर हम भावुक हो जाते हैं। हमें सुखद आश्चर्य होता है और हम ये कहने को मजबूर हो जाते हैं कि दुनिया में आज भी अच्छे लोग हैं।

दूल्हे के कद से एकदम आधी है दुल्हन

ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन फेरे लेते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, जो बात वीडियो को अलग बनाती है, वो है उसमें दिख रही दुल्हन। दरअसल, वीडियो में जो दुल्हन दिख रही है वो दूल्हे के कद से एकदम आधी है

पहली नजर में तो वीडियो देखने से लगता है कि शख्स किसी बच्ची से शादी कर रहा है। हालांकि, दुल्हन को ध्यान से देखने पर समझ आता है कि दुल्हन बच्ची नहीं है बस उसकी हाइट कम है। लाल रंग के लहंगे में वो दूल्हे के साथ फेरे ले रही है। वीडियो देख लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं।ऐसे समय में जब रूप- रंग, कद-काठी को लेकर शादी के रिश्ते बनते बिगड़ते हैं, शख्स के अपने कद से आधी कद की लड़की से शादी करने के फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं। लोग दूल्हे को शाबाशी दे रहे हैं। वहीं, उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि इसके व्यूज मिलियंस में हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है, “भाई तूने किसी का जीवन संवार दिया यार, स्ल्यूट है तुमको मेरा। इसको तुम जीवन की सारी खुशियां देना।”दूसरे यूजर ने लिखा, “लड़के की हिम्मत और फैसले को सलाम, ईश्वर आप दोनों को सदा खुश रखे।” तीसरे ने लिखा, “रिश्ता अटूट होना चाहिए। हाइट ओर शक्ल सूरत कभी कोई मायने नहीं रखते। कुछ भी हो भगवान इनकी जोड़ी हमेशा सलामत रखे। किस्मत वाली है आपकी बहन, ऐसा प्यार करने वाला हर किसी को नहीं मिलता।”

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button