महासमुंद। छत्तीगसढ़ के महासमुन्द जिले की बसना नगर पंचायत में बीजेपी की प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया और भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गई। इससे भाजपा में जश्न का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बसना नगर पंचायत की अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध चुनी गई हैं। नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सहित कई लोगों ने फार्म भरा था। लेकिन शुक्रवार को नाम वापसी के दिन कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आमरीन गीगानी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों ने नगर में विजय रैली निकालकर लोगों का आभार माना।
The post मतदान के बिना ही जीती बसना नगर पंचायत में बीजेपी की प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नाम वापस appeared first on ShreeKanchanpath.