Blog

दुर्ग के बाद भिलाई में बिना मतदान भाजपा प्रत्याशी की जीत, रायगढ़ के दो वार्डों में भी निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। दुर्ग में वार्ड 21 से भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह के निर्विरोध चुने जाने के बाद नगर निगम भिलाई के वार्ड 35 में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध चुन लिए गए। नाम वापसी के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने नाम वापस ले लिया जिसके कारण चंदन यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भिलाई के साथ ही रायगढ़ निगम के दो वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। दो दिन में प्रदेश के में 7 जगह भाजपा प्रत्याशियों को मतदान के पहले ही जीत मिल गई।

बता दें जाति प्रमाण पत्र के मामले में भिलाई निगम वार्ड 24 व 35 के पार्षद इंजीनियर सलमान को बर्खास्त कर दिया गया था। इन दोनों वार्डों में चुनाव की घोषणा की गई। दुर्ग निगम के साथ ही यहां भी मतदान होना है। यहां से भाजपा ने चंदन यादव को टिकट दिया और वहीं कांग्रेस ने मनोज सिन्हा को मैदान में उतारा। 31 जनवरी को नाम वापसी का आखिरी दिन था। भिलाई निगम के वार्ड 35 से कांग्रेस प्रत्याशी ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। मनोज सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया और चंदन यादव के समर्थन में नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव की जीत तय हो गई।

रायगढ़ निगम के वार्ड 45 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नारायण पटेल और वार्ड 18 की प्रत्याशी पूनम सोलंकी

रायगढ़ के दो वार्डों में भी निर्विरोध जीते भाजपा प्रत्याशी
भिलाई के अलावा रायगढ़ के दो वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत मिली। रायगढ़ नगर निगम वार्ड नंबर 18- कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। इसी प्रकार रायगढ़ नगर निगम वार्ड 18 के बाद वार्ड नंबर 45 के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी खिरीलाल सिंह ठाकुर ने भी नाम वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल जीत गए।

एक दिन पहले चार प्रत्याशियों को मिली थी जीत
एक दिन पहले गुरुवार को भाजपा के चार प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत मिली थी। दुर्ग नगर निगम वार्ड नंबर 21- कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह बिना वोटिंग ही जीत गईं। इस वार्ड से भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था। इसी प्रकार बिलासपुर निगम वार्ड नंबर 13- कांग्रेस उम्मीदवार श्याम पटेल ने नामांकन फॉर्म के साथ जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। इससे नामांकन निरस्त हो गया और बीजेपी प्रत्याशी रमेश पटेल को वॉकओवर मिल गया। कटघोरा नगर पालिका वार्ड नंबर 13- भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के ही वार्ड 18- कटघोरा के ही वार्ड-18 में भी बीजेपी को ही वॉकओवर मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया।

The post दुर्ग के बाद भिलाई में बिना मतदान भाजपा प्रत्याशी की जीत, रायगढ़ के दो वार्डों में भी निर्विरोध चुने गए भाजपा प्रत्याशी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button