नारायणपुर। नारायणपुर जिले में 29 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष व 07 महिला नक्सली शामिल हैं जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से नक्सलियों के लिए काम करते थे। आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सीएम साय ने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
नारायणपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक 71 से अधिक बडे़-छोटे कैडर के माओवादी का आत्मसमर्पण किए हैं। 60 से अधिक नक्सलियों का मारा जाना व 50 नक्सलियों का गिरफ्तार होने के परिणामस्वरूप नक्सली संगठन कमजोर होते जा रहा है। आत्मसमर्पण करने पर सभी नक्सली को प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इतनी अधिक संख्या में नक्सलियों के आत्मसमपर्ण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे विकास कार्य बड़ा कारण रहा हैं। तेजी से बनती सड़के गांव तक पहुंचती विभिन्न सुविधिाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में जनताना सरकार, मिलिशिया, सीएनएम, कृषि सदस्य, पंचायत सरकार अध्यक्ष/सदस्य शामिल है।
सीएम साय ने कहा कि नक्सल विचारधारा से क्षुब्ध और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नारायणपुर जिले के 29 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इस महत्वपूर्ण सफलता में जिले में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण नीति ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ की भी बड़ी भूमिका रही है। नक्सलवाद के काले साये से रक्षा के लिए हमारी सरकार हर संभव और हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। इसके कुचक्र में फंसे लोग अब पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जो स्वागतेय है। हमारी सरकार, नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्यधारा में आने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
The post नारायणपुर में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित हो रहे नक्सली appeared first on ShreeKanchanpath.