Blog

दुर्ग निगम में भाजपा व कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी तय, भाजपा ने पार्षदों की भी सूची जारी… कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार

भिलाई। नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रत्याशी चयन के मामले में भारतीय जनता पार्टी काफी आगे निकल गई है। रविवार को भाजपा ने प्रदेश के 10 निगमों में पहले महापौर प्रत्याशी तय किए और उसके बाद देर शाम पार्षदों की सूची भी जारी कर दी। वहीं कांग्रेस ने आधी रात के बाद महापौर तथा पालिकाओं व पंचायतों में अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा की। कांग्रेस ने अभी तक दुर्ग निगम में पार्षद प्रत्याशी तय नहीं किए हैं।

दुर्ग नगर निगम में जहां भाजपा ने अलका वाघमार को महापौर का प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने रविवार आधीरात के बाद प्रेमलता साहू के नाम पर मुहर लगाई। इसके साथ दुर्ग निगम में महापौर के दोनों नाम फाइनल हो गए। इसके बाद भाजपा ने दुर्ग निगम के सभी 60 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए। वहीं कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार है। बता दें दुर्ग सहित प्रदेश के सभी निकायों में 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।

यह है दुर्ग निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची

The post दुर्ग निगम में भाजपा व कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी तय, भाजपा ने पार्षदों की भी सूची जारी… कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button