देश दुनिया

एक फोन और बदल गया माहौल, तीन बार बेहोश हुई दुल्हन, पिता की भर आई आंखें, कहा – कहीं का नहीं छोड़ा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा ठीक शादी के ही दिन फरार हो गया। जब इस बात का पता लड़की के परिजनों को चला तो वे सन्न रह गए। फिलहाल पुलिस लापता दूल्हे की तलाश में जुट गई है।

वधू पक्ष बारात के स्वागत को थे तैयार

जानकारी अनुसार गुरुवार को शादी होनी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार सारी तैयारी की गई थी। सजी धजी दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। वधू पक्ष बारात के स्वागत को तैयार थे। हालांकि, देर रात तक बारात नहीं पहुंची।ऐसे में लड़की के चिंतित पिता ने दूल्हे के पिता को फोन मिलाना शुरू किया। कई बार कॉल करने बाद उन्होंने फोन रिसीव किया और बताया कि दूल्हा जो दोपहर में सूट लेने के लिए गणेशगंज गया था वो घर ही नहीं लौटा है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

दूल्हे के पिता ने दावा किया कि वो खुद ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन कर रहे हैं। ये सुनकर लड़की के पिता दंग रह गए और आनन फानन उनके घर पहुंचे। सरकारी नौकरी से रिटायर हुए लड़की के पिता वहां पहुंच कर फूट-फूटकर रोने लगे। ऐसे में शादी अटेंड करने आए लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

तीन बार बेहोश हुई दुल्हन

हालांकि, जब लड़की को दूल्हे के भाग जाने की जानकारी मिली तो वो तीन बार बेहोश हुई। लड़की वालों ने कहा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने हमें मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। रात तक किसी ने सही से जानकारी नहीं दी।

पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी गई। ऐसे में पूलिस ने दूल्हे की बरामदगी के लिए जांच शुरू की। शादी के दिन ही गायब हुए दूल्हे की आखिरी लोकेशन आलमबाग बस अड्डे का पास मिली है। फिलहाल पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में लगी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

दूल्हे के दोस्तों से की जा रही पूछताछ

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दूल्हे के दोस्तों से पूछताछ की गई। अभी तक ऐसे कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं जो जांच को किसी और दिशा में ले जाएं। दूल्हा घर से निकलने के बाद आलमबाग पहुंचा था। उसे ससुराल पक्ष से आखिरी बार फोन गया था। उसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। आगे वो किधर गया इसके बारे में टीम पता लगाने में जुटी हुई है।

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button