मुंबई। महाराष्ट्र अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 5 दिसंबर को आजाद मैदान में वे शपथ लेंगे। बुधवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक निर्मला सीता रमन व विजय रूपाणी की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है। देवेंद्र फडणवीस के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तय हो गया है कि वह ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वहीं एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने को राजी हो गए हैं। उनके साथ अजित पवार भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रवि राजा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूरी पार्टी ने इस फैसले का समर्थन किया है। महाराष्ट्र को आगे की प्रगति के लिए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की जरूरत है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे। जब देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री होते हुए पिछली सरकार में डिप्टी सीएम का पद महाराष्ट्र की जनता की हित के लिए स्वीकारा था।
उपमुख्यमंत्री बनने को राजी शिंदे
हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन फडणवीस को सीएम के रूप में फिर से बहाल करने का फैसला हो गया है। नए सीएम को 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ दिलाई जाएगी। इस फैसले को फडणवीस की लोकप्रियता और प्रशासनिक कौशल के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिसके बारे में पार्टी का मानना है कि चुनावों में महायुति के शानदार प्रदर्शन में इसकी अहम भूमिका रही। एकनाथ शिंदे ने नई महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर सहमति जताई है।
The post Big News : देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, शिंदे व अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम appeared first on ShreeKanchanpath.


