भिलाई। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 25 ऑटो को जब्त कर मोटर विकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर 23 हजार रुपए चालान किया गया। इस दौरान बिना वर्दी, बिना बीमा, ओवर लोड सवारी, नो पार्किंग के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
बता दें एसपी जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने के दिये गये निर्देश के परिपालन में डीएसपी ट्रैफिक सतीष ठाकुर व संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में शहर के प्रमुख दो स्थान रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्थित करने अभियान चलाय जा रहा है। इसी कड़ी नियमों का पालन न करने वाले ऑटो चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें बिना वर्दी, ओवर लोड सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले, नो पार्किंग, बिना कागजात, कुल 25 ऑटो चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर ऑटो को जब्त किया गया। इसी प्रकार सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किग मे खड़ी भारी वाहनों मे ऑनलाइन चालान, दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात मुख्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनो में लॉक लगाने की कार्रवाई की गई।
The post ट्रैफिक पुलिस 25 ऑटो चालकों पर किया जुर्माना, ओवर लोड, बिना वर्दी व नो पार्किंग पर कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.



