Blog

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट… सुबह-शाम छा रहा कोहरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने पूर्व में अनुमान जताया था कि 15 नवंबर के बाद ठंड लगना शुरू हो। पिछले दो तीन दिनों से सुबह व शाम के समय कोहरा छाने लगा हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 32.3, बिलासपुर और दुर्ग में 30.6, जगदलपुर में 32.3 और राजनांदगांव में 31  डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

The post छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट… सुबह-शाम छा रहा कोहरा appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button