Blog

अनीता सरकार को ब्यूटी पेजेंट में मिले दो खिताब, बॉलीवुड सेलिब्रिटी अमन वर्मा ने पहनाया क्राउन

भिलाई। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में राष्ट्रीय स्तर पर 3 दिवसीय मिस एंड मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ नेशन (MIQN) 2024 ब्यूटी पेजेंट के चौथे संस्करण में  छत्तीसगढ़ के दुर्ग की अनीता सरकार ने दो खिताब अपने नाम किए। उन्होंने अपने आकर्षक अंदाज में अन्य राज्यों की प्रतिद्वंदियों से आगे बढ़ते हुए मिसेज कल्चरल एम्प्रेस ऑफ इंडिया 2024 और रेडिएंट स्माइल का खिताब हासिल किया। बॉलीवुड सेलिब्रिटी अमन वर्मा के हाथों उन्हें क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

अनीता सरकार पेशे से गवर्नमेंट स्कूल जालबंधा में गणित की लेक्चरर है। अनीता ने अपनी मेहनत और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है। अनीता सरकार की उपलब्धि पर उनके पति प्रशांत सरकार व बच्चों ने गर्व व्यक्त किया है। उनके पति प्रशांत सरकार ने बताया कि टीचिंग के साथ साथ अनीता को योग और मॉडलिंग में गहरी रुचि थीं। उनकी इस रुचि को पहचानते हुए उन्होंने हमेशा उसका समर्थन किया। अनीता ने बताया कि उनके पति प्रशांत सरकार व डॉ निधि रावत रनर-अप MIQN ने उन्हें इस मुकाम को हासिल करने में मदद की। उन्होंने  महिला सशक्तिकरण और गर्ल्स के हायर एजुकेशन पर निरंतर कार्य करने की बात कही।

The post अनीता सरकार को ब्यूटी पेजेंट में मिले दो खिताब, बॉलीवुड सेलिब्रिटी अमन वर्मा ने पहनाया क्राउन appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button