सेहत

मीठे होकर भी ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगे ये 5 फल, जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट

डायबिटीज कंट्रोल करने वाले फ्रूट्स (Diabetes Controlling Fruits)

डायबिटीज आज के समय की एक आम बीमारी बन चुकी है, जिसका शिकार आजकल कम उम्र के युवा भी हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दिया जाए। वहीं डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है, फिर चाहे वह भोजन में शामिल सब्जियां हो या फल। डायबिटीज के मरीजों के लिए फलों का सेवन करते समय खास सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि कुछ फल ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकते हैं। हालांकि, कुछ फल ऐसे हैं, जो मीठे होते हुए भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां पांच ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

सेब (Apple For Diabetes)

सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं सेब में फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर (pectin) होता है, जो शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है, जिससे ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि नहीं होती। इसलिए आप सेब का सेवन करें, लेकिन छिलके के साथ खाएं, ताकि फाइबर का पूरा लाभ मिले।

नाशपाती (Pear For Diabetes)

नाशपाती का भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी रहता है। नाशपाती में भी अच्छी मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। इसका स्वाद भी मीठा होता है, लेकिन इसके बावजूद इसमें चीनी का स्तर बहुत अधिक नहीं होता। आप नाशपाती को ताजे रूप में या सलाद के रूप में खा सकते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएगा।

जामुन (Jamun For Diabetes)

जामुन में पोटेशियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है। जामुन व “जामुन का रस” डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन के सेवन से रक्त शर्करा नियंत्रित रहती है और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ाता है। आप ताजे जामुन खाएं या इसका जूस भी बना सकते हैं, लेकिन बिना चीनी के।

आम (Mango For Diabetes)

आम में विटामिन सी, ए, और फाइबर होता है। अगर आम का सेवन कम मात्रा में किया जाए तो यह ब्लड शुगर के लिए हानिकारक नहीं होता। आम के फल में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो धीरे-धीरे रक्त शर्करा को बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। आप 1/2 छोटे आम का सेवन करें और इसके साथ प्रोटीन या फाइबर वाला भोजन भी लें, ताकि शुगर लेवल कंट्रोल रहे।

संतरा (Orange For Diabetes)

संतरे में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। संतरा रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करता है और यह पाचन प्रक्रिया में भी सुधार लाएगा। संतरे का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर रखने में सहायक होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, इसलिए आप ताजे संतरे का सेवन करें या उसका जूस बनाकर पिएं, बिना चीनी के।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button