Blog

Bhilai Breaking : पॉश एरिया में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों के जेवर व नगदी पार… हैदराबाद के टूर पर है परिवार

भिलाई। शहर के पॉश एरिया में चोरी से हड़कंप मच गया है। यह चोरी भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको का है जहां शनिवार तड़के चोरो ने एक सूने मकान में धावा बोला। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के साथ भीतर के सभी दरवाजों के ताले तोड़े। अलमारी का लॉकर तोड़कर आसानी से उसमें रखा कैश व जेवर पार किया। चोरों ने घर के सभी कोनों में सेंधमारी की और बड़ी आसानी से भाग गए। क्षेत्र की एक महिला ने दो चोरों चोरों को घर से भागते देखा और शोर मचाया लेकिन तब तक वे फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि चोरों ने घर से लगभग 3 लाख तक की चोरी की है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरी का यह पूरा मामला हुडको स्थित मकान नंबर 1/200  की है। यह घर प्रसाद राव का बताया जा रहा है। प्रसाद राव घर पर ताला लगाकर सप्ताह भर पहले हैदराबाद गए हैं। इनके घर के ऊपरी हिस्से पर किराएदार भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। सुबह चार बजे के बाद एक महिला फूल तोड़ने निकली तो उन्होंने दो नकाबपोश युवकों को घर की दीवार कूदकर भागते देखा। फिर उसने शोर मचाया लेकिन तब तक वे भाग गए।

इसके बाद महिला ने पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। पास में ही स्थानीय पार्षद सीजू एंथोनी का भी निवास है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। चोर पहले ऊपरी माले पर गए और किराएदारों के घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मेन डोर का सेंटर लॉक दरवाजे के साथ तोड़ दिया। भीतर घुसने के बाद सभी कमरों में लगे ताले तोड़े। अलमारी का ताला तोड़ा और लॉकर भी खूला मिला। बिस्तर पर कपड़े बिखरे थे। टेबल का ड्राज खुला था।

चोरों ने सभी संभवित स्थलों पर सेंधमारी की और फरार हो गए। फिलहाल घर पर कितने की चोरी हुई है इसका अंदाजा नहीं है। घर मालिक हैदराबाद में है और उन्हें सूचना दी गई है। फिलहार घर मालिक के रिश्तेदारों ने घर का हाल देखा और आशंका जताई है कि लगभग 3 लाख की चोरी हुई है। क्या क्या चोरी हुआ यह तो घर के लोग लौटेंगे और उसके बाद ही बता पाएंगे।  चोरों की घर से निकलकर भागने की तस्वीर सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसकी मदद से पुलिस चोरों की तलाश में लग गई है।

The post Bhilai Breaking : पॉश एरिया में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों के जेवर व नगदी पार… हैदराबाद के टूर पर है परिवार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button