देश दुनिया

अपराजिता के फूल इन भगवान को चढ़ाने से धन की होगी बरसात, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

इंदौर। हिंदू धर्म में पूजा के लिए अपराजिता के फूल बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह बहुत ही शुभ माने जाते हैं, क्योंकि इनको मां दुर्गा का अवतार कहा गया है। पूजा के दौरान इनका उपयोग करना चाहिए, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। यह फूल कई भगवान को पसंद हैं। उनमें से भगवान विष्णु भी हैं। ऐसा माना जाता है कि उनको अपराजिता का फूल चढ़ाने से घर में समृद्धि आती है।

शनि देव अपराजिता के फूल से होंगे खुश

आपसे शनि देव बहुत ही क्रोधित है, तो अपराजिता के फूल का उपाय कर सकते हैं। दरअसल, शनि देव का यह फूल काफी पसंद है। ऐसे में आप यह फूल उन पर चढ़ाते हैं, तो वह काफी प्रसन्न होंगे। आपके जीवन की समस्या को खत्म करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में भी इस फूल को चढ़ाने से खुशियां आएंगी।

अपराजिता के फूल को कहते हैं विष्णुप्रिया

अपराजिता के फूल को विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। आप नाम से समझ गए होंगे कि यह फूल भगवान विष्णु को कितना पसंद है। इस फूल को भगवान विष्णु को चढ़ाने से वह तो प्रसन्न होते ही हैं। आपको माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में धन से संबंधित समस्याएं जीवन से खत्म होने लगती हैं।

घर में लगाएं नीले रंग का अपराजिता का फूल

अपराजिता का फूल दो रंग का आता है। यह नीला और सफेद रंग का होता है। आप घर में नीले रंग का फूल लगाएंगे, तो यह काफी शुभ होगा। 3 अपराजिता के फूल को हर सोमवार और शनिवार को बहते पानी में डाल दें। ऐसा करने से आपके जीवन से धन की समस्या खत्म हो जाएगी।

अपराजिता में होते हैं औषधीय गुण

इम्यूनिटी बूस्टर (Boost your immunity)

अपराजिता का फूल अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए प्रसिद्ध है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन से बचाव होता है। यह फूल प्राकृतिक रूप से संक्रमण को रोकने में सहायक होता है, जिससे आप अधिक स्वस्थ रह सकते हैं। इसके नियमित उपयोग से न केवल इम्यूनिटी में सुधार होता है, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है, जिससे विभिन्न बीमारियों से दूर रहना संभव होता है।

वजन घटाने में (Help in weight loss)

अपराजिता का फूल वजन घटाने में भी सहायक है। इस फूल से बनाई गई चाय मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाती है, जिससे शरीर में फैट का संचय नहीं हो पाता। इसके नियमित सेवन से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। यह चाय भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करती है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इस प्रकार अपराजिता का फूल एक प्राकृतिक और प्रभावी वजन घटाने का उपाय है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button