रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिन दहाड़े युवक से लूट का मामला सामने आया है। रास्ता रोककर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। राजधानी के वेंकट होटल के सामने की यह घटना बताई जा रही है। पीडि़त युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कमल विहार स्थित इस्कॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सुपरवाइजर बैग में रुपए लेकर काम के सिलसिले में निकला था। अभी वेंकट अस्पताल के पास पहुंचा था कि बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके पास रखे 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
The post राजधानी में दिन दहाड़े युवक से लूट, रास्ता रोककर बदमाशों ने लूट लिए 20 लाख रुपए… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.



