गोड्डा के महागामा में लगने वाला आलू चाप का दुकान जिले भर में सुप्रसिद्ध है. यहां रोजाना 3 घंटे की दुकानदारी में 400 से भी अधिक आलू चाप की बिक्री होती है. यहां के आलू चाप का विशेष स्वाद इसकी चटनी में होता है जहां दो प्रकार की चटनी दी जाती है. पहले लहसुन और लाल मिर्च से बनी चटनी और दूसरी सरसों और पोस्ता से बनी चटनी जो की काफी स्वादिष्ट होता है.यहां के चाप का स्वाद चखने के लिए आपको 4 बजे शाम से 7 बजे के बीच ही आना होगा.जहां इस रेड़ी ठेला का आलू चाप खाने के लिए आपको लाइन लगा कर इंतज़ार होगा.आलु चाप बेचने वाले दुकानदार उत्तम कुमार ने बताया की वह पिछले 8 वर्षो से महागामा के जिल्लाटॉप लाइब्रेरी के समीप अपनी दुकान लगाते आ रहे है. यहां इस दुकानदारी से वह रोजाना 600 से 800 रुपए के करीब कमाई कर लेते है. उत्तम ने बताया की वह मटर के बेसन से यह चाप को छानते है. आलू का मसाला घर के मसाले से तैयार किया जाता है.जिसमें विशेष कर हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को कूट कर मिलाया जाता है.आलु चाप के स्वाद का ख़ास राज इसके दो अलग अलग प्राकर का चटनी होता है. जिसमें पहली चटनी सरसो, बादाम और पोस्ता से बनी चटनी है.और दूसरा लाल मीर्च, लहसुन और अदरक से बनी चटनी होती है.जो की आलू चाप का स्वाद काफी बढ़ जाता है.
आलु चाप खाने आए सोरभ ने बताया कि वह रोजाना 3 से 4 पिस आलू चाप खाते है. जो की 5 रुपए पिस दिया जाता है. और इस दुकान का आलू चाप इतना स्वादिष्ट होता है. एक पिस में मन ही नही भरता है.





