कैथल (एंजेंसी)। शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार नहर में गिर गई जिससे चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित आठ की मौत हो गई। घटना हरियाणा के कैथल जिले के गांव मुंदडी के पास की है। घटना शनिवार की सुबह की है। कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। मृतकों में कार चालक भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
The post BIg Accident : अनियंत्रित कार नहर में गिरी, चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित आठ की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.