भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथखोज में रविवार की रात को आदतन बदमाश की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आदतन बदमाश हाल ही में जेल से छूटा था और इसके बाद मोहल्ले में दहशत कायम करने की कोशिश कर रहा था। मामला बिगड़ा तो लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह तक लगभग 26 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आशिक विश्वमकर्मा बताया जा रहा है। आशिक विश्वकर्मा पर पुरानी भिलाई थाने में कई मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटकर आने के बाद वह हथखोज बस्ती में दहशत का माहौल बना रहा था। राह चलते किसी को मारना पीटना उसकी आदत बन चुकी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और बस्ती के लोगों से गाली गलौज करने लगा। बस्ती के लोग काफी बर्दाश्त करते रहे और उससे गाली गलौच नहीं करने की बात कहते रहे।
बस्ती के लोगों की बात को अनदेखा कर वह गाली गलौच करता रहा। इसके बाद बस्ती के लोगों ने एकजुट होकर आशिक विश्वकर्मा व उसके साथियों पर हमला कर दिया। लाठी डंडे के साथ लोगों को आशिक विश्वकर्मा के साथी भाग गए लेकिन वह लोगों की पकड़ में आ गया। लोगों ने मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल आशिक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात बस्ती के 26 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
The post Bhilai Breaking : आदतन बदमाश की लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-डंडे व कुल्हाडी से मारा… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.