भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत श्रीराम चौक स्थित राजा भोज पैलेस की तीसरी मंजिल में बल्ब बदलने के लिए चढ़े इलेक्ट्रीशयन की गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रीशियन जब काम कर रहा था उस दौरान उसे करंट लगा और वह गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।
इसी बिल्डिंग पर काम कर रहा था सोहन
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोहन पटेल के रूप में हुई है। सोहन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कृष्णा नगर में रहता था। वो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बुधवार शाम चार बजे वो श्रीराम चौक स्थित राजाभोज पैलेस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में फ्यूज बल्ब को बदलने के लिए चढ़ा था। जब वो बल्ब बदल रहा था, अचानक ही वो ऊपर से नीचे गिर गया। बिल्डिंग के ठीक बगल से एक हाईटेंशन तार निकली हुई थी सोहन उससे भी टकराया।
बताया जा रहा है कि उसे तेज करंट लगा काफी ऊंचाई से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस शास्त्री अस्पताल पहुंची। पंचनामा के बाद शव को मरच्यूरी में रखवाया गया। इधर सुपेला पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जिस बिल्डिंग में इलेक्ट्रीशियन बल्ब बदलने का काम कर रहा था, वहां कोई भी सुरक्षा के उपाए नहीं थे। काम करते समय इलेक्ट्रीशियन सोहन ने भी अपने हाथों में ग्लब्स या अन्य सुरक्षा के उपकरण नहीं पहने थे। इसी वजह से उसे करंट लग गया और वो सीधे नीचे जा गिरा।
The post Bhilai : तिसरी मंजिल पर बल्ब बदल रहा था इलेक्ट्रीशियन, करंट का झटका लगा और गिरने से हुई मौत appeared first on ShreeKanchanpath.