Blog

बीएसपी साइकलिंग क्लब के साइक्लिस्ट सनी कुमार का साई कुरुक्षेत्र में चयन

भिलाई। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका मिला है। भिलाई स्टील प्लांट साइकिलिंग क्लब के साइकिलिस्ट सनी कुमार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में हुआ है। सनी कुमार मरोदा भिलाई के रहने वाले हैं और इनके चयन से भिलाई व छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

छत्तीसगढ़ साइकिल के महासचिव विनायक चन्नावार ने बताया कि छत्तीसगढ़ की धरती में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें राज्य में ही बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर देने की है, ताकि आर्थिक अभाव किसी खिलाड़ी के सपनों को रोक न सके। इसी का एक उदाहरण मरोदा भिलाई के  साइक्लिंग खिलाड़ी सनी कुमार हैं, जिनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कुरुक्षेत्र साइकलिंग प्रशिक्षण केंद्र में हुआ है।

सनी कुमार ने छत्तीसगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मरोड़ा से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की है उसकी साइकलिंग खेल की शुरुआत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन मरोड़ा से छठवीं कक्षा से हुई।  अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले इस खिलाड़ी ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ के एनआईएस प्रशिक्षक प्रतीक मानोध्या सनी के मुख्य प्रशिक्षक हैं जिन्हें सनी अपना आदर्श मानते हैं। इस सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ साइक्लिंग संघ, प्रशिक्षकों एवं गुरुजनों की वर्षों की मेहनत तथा प्रोत्साहन , मार्गदर्शन और समर्पण जुड़ा हुआ है।

सीमित संसाधनों में ही खिलाड़ी को निरंतर तैयार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज वह राष्ट्रीय स्तर की अकादमी तक पहुंचा है। छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, बीएसपी साइकलिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों ने इस होनहार तथा प्रतिभावान साइकिलिस्ट सनी कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के और भी खिलाड़ी देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

The post बीएसपी साइकलिंग क्लब के साइक्लिस्ट सनी कुमार का साई कुरुक्षेत्र में चयन appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button