देश दुनिया

भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन, हुआ भव्य स्वागत

रायपुर: भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन। कलेक्टर तथा जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत। 5 एवं 6 अक्टूबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में दिखाएंगे अपना जौहर।

दो दिन चलेगा कार्यक्रम
जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 व 6 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका नाम है नो योर आर्मी। इसमें भारतीय सेना के बारे में युवाओं को आम नागरिकों को जानने का मौका मिलेगा।
सेना के हथियार और उपकरण दिखाए जाएंगे
यह छत्तीसगढ़ में होने वाला अनोखा आयोजन है। इसमें आम जनता को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा।
इनमें की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स और एयर डिफेन्स गन्स दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन 5 अक्टूबर की शाम सेना के बैंड द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स शामिल होंगे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button