Blog

Breaking News : गणेश चतुर्थी पर खूनी संघर्ष, डीजे पर डांस को लेकर विवाद में तीन युवकों की हत्या

गणेश पंडाल में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे और चाकू, पुलिस की हिरासत में 8 युवक

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर पंडाल में खूनी संघर्ष हो गया। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा व चाकू चले। इस घटना में तीन भाइयों की हत्या कर दी गई। खूनी संघर्ष के कारण खुशी मा माहौल मातम में बदल गया। देर रात हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना के बाद एसपी जितेन्द्र शुक्ला के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 8 युवकों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटन नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदिनी गांव का है। गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले 6 सितंबर को शीतल गणेश समिति के युवकों के मूर्ति लाने के समय डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। रात 8 बजे के आसपास डीजे पर डांस को लेकर धन्नु, करन, वासु, राजेश और इनके अन्य साथी नाचने लगे जिसे लेकर विवाद हुआ था।  दूसरे दिन गणेश चतुर्थी के दिन सुबह गांव के बड़े बुजुर्गों ने बैठक कर विवाद ख़त्म कर लिया था। इसके बाद लगा कि विवाद खत्म हो गया।

इसके शनिवार रात लगभग आठ बजे वासु यादव ने आकाश पटेल फोन कर कहा कि शीतला मंदिर के पास आ जाना। जहां पर आकाश के पहुंचते ही धन्नु यादव ने मार पीट शुरू कर दी। उसके साथ करन, वासु, राजेश यादव भी आकाश को मारने लगे। इस दौरान आकाश के साथ के अन्य 8 से 10 लोग और आ गए और मिलकर धन्नु, करन, वासु, और राजेश यादव को लाठी डण्डे, हाथ मुक्के आदि से बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर चोट से करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

इस घटना के बाद गांव के लोग इतने आक्रोशित हो गए थे कि उन्होंने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने थाना प्रभारी को विवाद की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। बवाल बढ़ने के बाद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुण्डीर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसडीओपी संजय पुण्डीर ने बताया कि इस मामले में नंदिनी पुलिस ने आठ संदिग्धों को चिह्नांकित कर अभिरक्षा में लिया है। आकाश पटेल को उपचार के लिए हॉस्पिटलाइज़ किया गया है। धन्नु यादव को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। एसपी ने बताया कि देर रात ग्रामीण आक्रोशित थे लेकिन पुलिस ने व्यवस्था संभाली और लोगों को समझाइश दी। फिलहाल नंदिनी खुंदनी में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

The post Breaking News : गणेश चतुर्थी पर खूनी संघर्ष, डीजे पर डांस को लेकर विवाद में तीन युवकों की हत्या appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button