मौसम

11 से 14 मार्च के बीच इन राज्यों में आंधी, बारिश और ओले

मार्च के महीने में आमतौर पर ठंड़ की विदाई हो जाती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ होता हुआ नजर नही आ रहा है। मौसम फिर से एक बार अपने तेवर बदल रहा है। सुबह और शाम की ठंड़ अभी भी बरकरार है। हाल ही में मौसम विभाग की ओर से भारत के इन राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिए है। आइए जान लेते है कि आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल…IMD के अनुसार , 11 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना (rain alert) है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है। 12 से 14 के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है।

जान लें अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा देश का मौसम?

बता दें कि अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश (rain alert) होने की उम्मीद है

देश की राजधानी में 7 मार्च की सुबह रही सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। वहीं, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में मार्च की सबसे ठंडी सुबह रही।

साथ ही , ताजा पश्चिमी विक्षोभ के अगले सप्ताह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर आंधी और बारिश आ सकती है। 

देश के इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्टविभाग (IMD updates) से मिली जानकारी के अनुसार 13 और 14 मार्च को हिमालयी राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब में 12 और 13 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग  ने 7-9 मार्च को ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की।अगले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा आज यानी 9 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की हल्की बारिश हो सकती है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button