मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। लेकिन यह भी कमजोर रहेगा। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों पर इसका असर दिखाई पड़ेगा। मौसम विज्ञान की डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। प्रदूषण का असर भी दिखाई पड़ेगा। सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी आएगी। दिन चढ़ने के साथ सर्दी से राहत मिलेगी। बादलों की आवाजाही के कारण रात का तापमान एक बार फिर बढ़कर 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ रहा है। उत्तर पश्चिमी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है। शीत लहर की भी स्थिति बन सकती है।
लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में बरेली का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। अयोध्या का न्यूनतम तापमान 60 डिग्री, फुरसतगंज का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, इटावा का 7.4 डिग्री और बाराबंकी का 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।
इन जिलों का तापमान 12 डिग्री से कम
जबकि नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर नगर, फतेहपुर, प्रयागराज, बहराइच, सुल्तानपुर, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ का तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इसके साथी मुरादाबाद, मेरठ, फतेहगढ़, कानपुर एयरपोर्ट एरिया, हमीरपुर, झांसी, बांदा, वाराणसी बीएचयू, गाज़ीपुर, बलिया का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया





