रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी महसूस की जा रही है। इसे लेकर समय समय पर मांग भी उठती रही है। इससे मरीज भारी परेशान हो रहे थे। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद दूरस्थ अंचलों की भी सुध ली जा रही है। इसे देखते हुए सरकार ने अलग अलग जिलों के लिए 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवायें मिल सकेंगी।
देखें चिकित्सकों की पूरी सूची (डाउनलोड करें पीडीएफ)
The post हरेली पर सरकार ने दूरस्थ क्षेत्रों को दी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी appeared first on ShreeKanchanpath.