भिलाई। उतई रोड़ पर एक युवक को तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी करना काफी महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर गिर गया। इससे उसकी बाइक तो क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही युवक का पैर भी फैक्चर हो गया। यातायात पुलिस ने समय पर युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक बाइक पर स्टंटबाजी कर रहा था लेकिन उसने हेलमेट नहीं पहना था और वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 11 बजे नेवई से उतई मार्ग में स्थित स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी के पास एक बाइक सवार ग्राम खोपली निवासी सोनू यादव अपनी बिना नंबर मोटर सायकल से तेज रफ्तार स्टंट करते हुए नेवई की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिससे दो पहिया वाहन चालक के पैर में फैक्चर हो गया। यातायात जोन सिविक सेन्टर प्रभारी निरीक्षक कुंज बिहारी नागे एवं उनकी टीम पेट्रोलिंग करते जा रही थी। इस दौरान सड़क दुर्घटना की सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इस हादसे को देखते हुए यातायात जोन सिविक सेन्टर प्रभारी निरीक्षक कुंज बिहारी नागे ने अपील से करते हुए कहा है कि वे अपने बच्चो का ध्यान रखे और उन्हें समझाईस देकर इस तरह से खतरनाक स्टंट करन से रोके। इस तरह का स्टंट खुद के साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाने व नियंत्रित गति में वाहन चलान की भी अपील की।
The post Bhilai : सडक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, हादसे का हुआ शिकार… पैर की हड्डी टूटी appeared first on ShreeKanchanpath.