दिल्ली

एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव, इन राज्यों में अगले 24 घंटो में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में गर्मी का एहसास होने लगा है। वही दूसरी और पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज का बदला हुआ दिखाई दे रहा है। वही कही कही जगह पर दिन में तेज धूप खिली हुई है, तो कही सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है। वहीं एक ओर बारिश का कहर भी लगातार चल रहा है। बिहार, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल इन राज्यों में मौसम की मार से आम जनता के साथ-साथ किसानों की हालत भी खराब कर दी है। बेमौसम की बारिश ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

बेमौसम की बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ रहा है। वही भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम के तेवर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहीं बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के बाद अब दिल्ली और उसके आसपास के अन्य जगहों पर में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ देश के पूर्वी राज्यों में छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसम खराब रहने की आशंका है। हाल ही में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

आसमान में छाए रहे बादल

बीते बुधवार के दिन बिहार के साथ ही उत्‍तर, पूर्वी और दक्षिणी बिहार के कई भागों में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। आपको बता दें मार्च का महिना अब खत्म होने वाला है। इस बीच मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है और अचानक से तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button