इस आधार पर हम आपको 43 साल पहले एक ऐसे पारंपरिक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भाई दूज का महत्व बताता है। इस गाने को सिनेमा में बेबी लता के नाम से मशहूर एक दिग्गज गायिका ने गाया है। आइए जानते हैं कि वह सॉन्ग कौन सा है।
भाई दूज स्पेशल गीत कौन सा?
भारतीय सिनेमा सदियों से तीज-त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए फिल्मी गीतों का निर्माण करता हुआ आ रहा है। इस मामले में साल 1983 में आई फिल्म नवरात्रि में भैया दूज जैसे पावन पर्व पर आधारित एक पारंपरिक गाना भी शामिल होता है, जिसके बोल हैं- भैया दूज सुहानी… (Bhaiya Dooj Suhani) इस सॉन्ग को हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका हेम लता ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जिन्हें बॉलीवुड की बेबी लता के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हेमलता और स्वर कोकिला रहीं लता मंगेशकर की आवाज एक जैसी लगती थी। इस आधार पर फिल्म नवरात्रि का भैया दूज सुहानी… गीत हेमलता के सुरीलों स्वरों में पिछले 43 सालों से अमर है और भाई दूज के खास अवसर पर इसे खूब सुना जाता है
भैया दूज सुहानी… गाने को पारंपरिक गीत इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें शास्त्रीय संगीत की धुन, लोक-भाषा शैली और भैया दूज की कथा का महत्व सुनने को मिलता है। इस तरह से फिल्म नवरात्रि का ये सॉन्ग एक पारंपरिक लोकगीत भी माना जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो भाई दूज के पर्व का जश्न इस गीत के बिना अधूरा सा लगता है।
इस दिग्गज ने तैयार किया था गीत
फिल्म नवरात्रि के भैया दूज सुहानी… गाने की मेकिंग के बारे में जिक्र किया जाए तो सिर्फ हेमलता की गायिकी ही नहीं बल्कि संगीतकार रवींद्र जैन द्वारा तैयार की गईं इसकी मधुर धुनों का भी इसमें अहम योगदान मिलता रहै। इसके अलावा रवींद्र जैन द्वारा ही इस गाने के खूबसूरत लिरिक्स लिखे गए थे।





