देश दुनिया

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, बोले- ‘नया सफर शुरू’

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्रकार निधि राजदान संग शादी की खबर है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर खुद की और निधि राजदानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि नई जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया है. दोनों की शादी का ऐलान पहले उमर अब्दुल्ला ने किया, वहीं कुछ देर बाद निधि राजदान ने भी ये खबर आम कर दी.

नए जोड़े ने 31 अक्टूबर 2026 को अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की और सोशल मीडिया पर इस निजी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। एक संयुक्त पोस्ट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई,” जबकि निधि राजदान ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में लिखा, “Its Done Bro.”

यह शादी, 31 जुलाई 2026 को भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला (जिनसे वे अलग रह रहे थे) की 30 साल पुरानी शादी को आधिकारिक तौर पर खत्म करने के तीन महीने बाद हुई है। कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत यह तलाक मंजूर किया, क्योंकि दोनों पक्षों ने लंबे समय से चले आ रहे वैवाहिक विवादों को सुलझाने के लिए आपसी सहमति से समझौता कर लिया था.

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी से दो बेटे हैं, जबकि निधि राजदान, जो नेशनल टीवी चैनल की एक जानी-मानी पूर्व एंकर रही हैं. इससे पहले दिल्ली के एक गीतकार और पत्रकार से शादी कर चुकी थीं.

निजि समारोह में हुई शादी

हालांकि शादी का समारोह पूरी तरह निजी रखा गया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इस जोड़े को अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था, जैसे कि दिल्ली हाफ मैराथन और जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल.

सूत्रों के अनुसार, शादी का समारोह 30 अक्टूबर को श्रीनगर के ‘हरि निवास पैलेस’ में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ, जबकि रिसेप्शन 31 अक्टूबर को दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा.

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई शादी

यह शादी दिल्ली की एक अदालत में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ (विशेष विवाह अधिनियम) के तहत पंजीकृत की गई है. शादी से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू हुई थी और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सितंबर के आखिर में इसे अंतिम रूप दिया गया.

हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत पंजीकरण से पहले निकाह की रस्म भी अदा की गई जो श्रीनगर के हरि निवास पैलेस में दोनों परिवारों की मजूदगी में हुआ. और आज शाम सात बजे शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली में होगा, जिसके बाद अगले हफ़्ते जम्मू और आखिर में श्रीनगर में एक रिसेप्शन रखा गया है!

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button