Blog

अभिनेता टाइगर श्राफ मुंबई में पांच राउंड फायरिंग, बाल बाल बचा अभिनेता, ड्राइवर व एक अन्य घायल

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार देर शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई। टाइगर जब फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास रुकी। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग की। घटना में टाइगर को कांच के टुकड़े लगे हैं। वहीं, टाइगर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

टाइगर पर फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली। लिखा कि सलमान खान के साथ काम करने वाले का यही अंजाम होगा। ऑडियो में खुद को अनिल पंडित बताने वाला शख्स सलमान खान को भी धमका रहा है। कह रहा है कि सलमान और उसके परिवार को खत्म कर देंगे। वे चाहे जितनी सिक्योरिटी में रहें।

देर रात डिप्टी सीएम शिंदे ने की मुलाकात

घटना के बाद देर रात अभिनेता से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘यह एक गंभीर और निंदनीय घटना है… पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, सौभाग्य से वह सुरक्षित हैं। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं। अभिनेता से मुलाकात के दौरान पता लगा कि उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। वह और उनकी मां दोनों काफी सदमे में हैं… मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि सार्वजनिक हस्तियों को दी जा रही धमकियों से राज्य सरकार सख्ती से निपटेगी। सरकार और पुलिस उनके साथ खड़ी है… किसी भी प्रकार की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 90 के दशक में इस तरह की गैंगवार आम बात थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने 1995 में इन पर रोक लगा दी थी… लोगों को डराने-धमकाने के इन प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम इस गुंडागर्दी का अंत करेंगे।

The post अभिनेता टाइगर श्राफ मुंबई में पांच राउंड फायरिंग, बाल बाल बचा अभिनेता, ड्राइवर व एक अन्य घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button