नोएडा ए.। उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटा लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
The post एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.



