छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस द्वारा जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।*

*कबीरधाम पुलिस द्वारा जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।*

*ग्राम मुड़वाही एवं भुवालपुर में पुलिस टीम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश।*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से नियमित रूप से चलित थाना एवं जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना झलमला अंतर्गत ग्राम मुड़वाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आशीष कंसारी एवं थाना पुलिस टीम द्वारा चलित थाना/जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, नशे से दूर रहने तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार थाना कुंण्डा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भुवालपुर में थाना कुंण्डा पुलिस टीम द्वारा जन चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के स्वरूप एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

*कबीरधाम पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता एवं जनसंवाद के माध्यम से अपराधों की रोकथाम पर जोर।*

जन चौपाल एवं चलित थाना के माध्यम से कबीरधाम पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना है। साथ ही जनजागरूकता के माध्यम से अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण निर्मित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें, नशे से दूर रहें, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस एवं आमजन के आपसी सहयोग और सक्रिय सहभागिता से ही सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button